BREAKING NEWS
KHABAR : मोरवन के बड़े मंदिर पर आज से शुरू होगी सात.. <<     KHABAR : सरपंच के नोहरे का ताला तोड़कर दो दुधा,.. <<     भीलगांव में हजारों कांवड़ियों का भव्य.. <<     KHABAR : श्रावण में कल मोरवन से निकलेगी भव्य कावड़.. <<     KHABAR : कविता, शायरी से सजी सार्थक सृजन की शाम,.. <<     NEWS : जिज्ञासा ही ज्ञान का प्रथम द्वार, प्रभु.. <<     NEWS : ढाबेश्वर से अटलेश्वर महादेव तक गूंजा हर-हर.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समिति ने सेवा कार्य के साथ.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और साइबर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में देर रात भयानक सड़क हादसा,.. <<     KHABAR : 11 अगस्त को कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स.. <<     KHABAR : जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप- 2026 में 80.. <<     BIG NEWS : सावन में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा, लखेरा.. <<     KHABAR : सनातन चेतना के प्रखर संवाहक हैं स्वामी.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को गरिमा के साथ मनाया जाएगा विभाजन.. <<     KHABAR : युवा कांग्रेस ने मनाया 66वां स्थापना दिवस,.. <<     खरगोन में मोबाइल झपटमारी से दहशत, सड़क पर बात.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2025, 10:38 am
NEWS : चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के मुख्य आतिथ्य में हुआ विशाल निःशुल्क आयुर्वेद क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारंभ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। आयुर्वेद विभाग एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन के संयुक्त तत्वावधान में अटल सामुदायिक भवन, गांधीनगर में आयोजित 10 दिवसीय निःशुल्क अर्श-भगन्दर आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ शनिवार को चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश झंवर ने की।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सभापति सुशील शर्मा, पूर्व उपसभापति भरत जागेटिया सहित शैलेन्द्र झंवर, भोलाराम प्रजापत, अनिल ईनानी, नवीन पटवारी, ओम शर्मा, राजन माली, गोपाल जाजू एवं गौरव त्यागी उपस्थित रहे।

शिविर प्रभारी डॉ. शैलेन्द्र सिंह मण्डलोई ने बताया कि शिविर की रूपरेखा एवं स्वागत उद्बोधन उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग, चित्तौड़गढ़ डॉ. तरुण कुमार प्रमाणिक द्वारा प्रस्तुत किया गया। विधायक आक्या ने अपने संबोधन में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की वैज्ञानिकता एवं क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा की प्रभावशीलता पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक अर्श-भगन्दर रोगियों से इस निःशुल्क शिविर का लाभ लेने का आह्वान किया।

डॉ. प्रमाणिक ने जानकारी दी कि चित्तौड़गढ़ सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों से अब तक लगभग 900 रोगियों का पंजीकरण किया जा चुका है, जिनमें से स्क्रीनिंग के उपरांत 150 रोगियों के शल्य उपचार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शल्य चिकित्सा का कार्य डॉ. यादराम गुर्जर, डॉ. उदयभानु एवं डॉ. किष्किंधा पंकज की विशेषज्ञ टीम द्वारा किया जाएगा।

शिविर में डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. वीरेन्द्र हाड़ा, डॉ. सौरभ सिंह हाड़ा, डॉ. ओमप्रकाश मीणा, डॉ. सरिता ए. कुमार, डॉ. विनोद, डॉ. अमन सैनी, डॉ. मनीष टांक, डॉ. गोपाल लाल धाकड़, डॉ. प्रज्ञा आर्य, डॉ. आलम अली, डॉ. अमीयबाला मोहन्ती एवं डॉ. गिरीराज धाकड़ सहित लगभग 48 सदस्यीय चिकित्सकीय दल सेवाएं दे रहा है।

अतिथियों का स्वागत सहायक निदेशक डॉ. लवकुश पाराशर, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी अनिल सिसोदिया एवं कार्यालय टीम द्वारा किया गया। अंत में शिविर प्रभारी डॉ. शैलेन्द्र सिंह मण्डलोई ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। यह निःशुल्क आयुर्वेद क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर 13 दिसम्बर से 22 दिसम्बर 2025 तक आयोजित किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE