शिवपुरी। जिले के प्रभारी एवं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज एक दिवसीय दौरे पर शिवपुरी आये जहाँ उन्होंने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक और पत्रकारों के साथ एक वार्ता आयोजित की इस दौरान प्रभारी मंत्री ने विभागीय योजना और निर्माण कार्य के संबंध में अधिकारियों से कहा कि सभी अधिकारी तत्परता से कार्य करें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी इस दौरान उन्होंने विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों की शिकायतों को भी सुना।
उन्होंने विगत 2 वर्ष की उपलब्धियाँ दिसंबर 2023 से दिसंबर 2025 तक की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शिवपुरी जिले का क्षेत्रफल 10666 वर्ग किलोमीटर है। यह क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्यप्रदेश का तीसरा बड़ा जिला है। शिवपुरी जिले में आरक्षित वन क्षेत्र 3433 वर्ग किमी है। यहाँ मुख्य रूप से उष्ण कटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन क्षेत्र पाया जाता है।
उन्होंने कहा कि 87 स्वीकृत सड़को में से 38 सड़कों का कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि 49 सडक निर्माण कार्यों का कार्य प्रगतिरत है, जिन्हे 31 मार्च 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। एम.पी.आर.डी.सी द्वारा निर्माण कराये जा रहे शिवपुरी से गोरस (श्योपुर) तक के मार्ग से शिवपुरी से कूनो/श्योपुर तक का सफर सुगम होगा तथा पर्यटन सुविधा मे भी वृद्धि होगी। जिले में शिवपुरी पोहरी मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर ऑवरब्रिज लागत राशि 34.23 करोड़ का निर्माण प्रगतिरत है इसके निर्माण से रेलवे फाटक बंद हो जाने से शहर मे जाम की स्थिति समाप्त होगी तथा बारह माह निर्वाध यातायात उपलब्ध होगा। इसके अलावा जिले की समस्त विधानसभाओं के स्वीकृत कार्य और उनके लाभ बताए इस दौरान प्रभारी मंत्री के साथ करैरा विधायक रमेश खटीक पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह पिछोर विधायक प्रीतम लोधी और कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव समेत समस्त जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।