BREAKING NEWS
KHABAR : भरत चरित्र और अजामिल की कथा से समझाया मोह.. <<     KHABAR : शाजापुर में एनएच-52 पर भीषण हादसा, गेहूं से.. <<     KHABAR : बैंक मित्रों का हल्ला बोल, प्रदेशभर से.. <<     BIG NEWS : गणेश उत्सव की आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं.. <<     KHABAR : टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृष और धनु राशि वालों का रुक हुआ धन.. <<     KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2025, 10:46 am
NEWS : 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए किया सहयोग, शिक्षकों की पहल से आधे घंटे में जुटे 5 लाख से अधिक, देश के 28 राज्यों, 8 केंद्र शासित प्रदेशों एवं 7 विभिन्न बोर्डों की विद्यालयी टीमें लेंगी भाग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर आयोजित एक बैठक में शिक्षकों की सराहनीय पहल से आधे घंटे से भी कम समय में 5 लाख रुपये से अधिक का आर्थिक सहयोग एकत्र किया गया। यह सहयोग प्रतियोगिता की आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा स्वेच्छा से प्रदान किया गया, जिसका उद्देश्य केवल यही था कि देशभर से आने वाले खिलाड़ी चित्तौड़गढ़ से मधुर स्मृतियाँ लेकर लौटें।

आयोजन की व्यापकता को देखते हुए यह राशि भले ही अल्प प्रतीत हो, लेकिन आयोजन समिति ने इसे एक सकारात्मक संदेश के रूप में लेते हुए भामाशाहों, सीएसआर के अंतर्गत औद्योगिक प्रतिष्ठानों से आगे आने का आह्वान किया है। समिति को विश्वास है कि सामूहिक सहभागिता से इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 5 से 10 जनवरी तक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पारोली (रोलाहेड़ा) के तत्वावधान में चित्तौड़गढ़ में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों, 8 केंद्र शासित प्रदेशों एवं 7 विभिन्न बोर्डों की विद्यालयी टीमें भाग लेंगी। कुल 86 टीमों के लगभग 1800 खिलाड़ी एवं अधिकारी इस आयोजन में सहभागिता करेंगे।  यह आयोजन न केवल उभरती खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा, बल्कि चित्तौड़गढ़ जिले के खेल इतिहास में भी एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ने वाला सिद्ध होगा। आयोजन समिति को उम्मीद है कि समाज, भामाशाहों और औद्योगिक संस्थानों के सहयोग से यह प्रतियोगिता अनुकरणीय एवं यादगार बनेगी।  समीक्षा बैठक में सीडीईओ प्रमोद दशोरा, डीईओ प्रारंभिक राजेन्द्र शर्मा, एडीईओ सतीश दशोरा सहित प्रधानाचार्य, शाशि व अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने उम्मीद  जताई कि भामाशाहों और औद्योगिक संस्थानों के सहयोग से यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय मानको पर खरी उतरेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE