गुना। उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के तत्वाधान में प्रधानमंत्री उत्कृष्ट शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गुना द्वारा आयोजित ग्वालियर चंबल संभाग की संभाग स्तरीय महिला एवं पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन पीजी कॉलेज के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम से आरंभ दशहरा मैदान, ए बी रोड़, मंडी गेट, केंद्रीय विद्यालय होते हुए ग्राम नेगमा, उमरी रोड होती हुई वापिस खेल प्रशाल मैदान पर समाप्त हुई। पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान गोलू रजक पीजी कॉलेज गुना महिला वर्ग में प्रथम स्थान निशा कुशवाह पीजी कॉलेज गुना, ट्रिपल जंप में खुशी प्रथम स्थान पीजी कॉलेज गुना संजू सैनी प्रथम स्थान महिला 4-400 रिले दौड़ में प्रथम स्थान एस ओ एस कॉलेज ग्वालियर की टीम विजेता रही। पुरुष वर्ग 4- 400 रिले दौड़ में प्रथम स्थान एस ओ एस कॉलेज ग्वालियर की टीम विजेता रही 400 मी महिला दौड़ में नीलम एस ओ एस कालेज ग्वालियर 400 मी पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान अनुराग एस ओ एस कालेज ग्वालियर, 5000 मीटर महिला दौड़ में प्रथम स्थान पायल सोनी बी आर जी कॉलेज ग्वालियर, 5000 मी पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान अनुराग भदौरिया जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर रहे।