BREAKING NEWS
KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2025, 11:21 am
NEWS : प्रतापगढ़ के शादाब खान ने बढ़ाया जिले का मान, स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन 2025 में टीम “डीपसाइट” बनी राष्ट्रीय विजेता, 1.5 लाख का प्रथम पुरस्कार, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर

Share On:-

प्रतापगढ़। देश की सबसे बड़ी नवाचार प्रतियोगिता स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन (SIH) 2025 में प्रतापगढ़ जिले के ग्राम रातिरुंडी, तहसील छोटी सादड़ी निवासी शादाब खान (पुत्र शाहिद खान) ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय एवं एआईसीटीई, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन 2025 (हार्डवेयर संस्करण) के अंतर्गत देशभर से लगभग 11,667 टीमों ने भाग लिया। कड़े चयन के बाद 500 टीमों को राष्ट्रीय ग्रैंड फिनाले के लिए चुना गया। ग्रैंड फिनाले 8 से 12 दिसंबर 2025 तक बन्नारी अम्मन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, इरोड (तमिलनाडु) में आयोजित हुआ।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज़ (GITS), उदयपुर की टीम “डीपसाइट” ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और 1,50,000 की पुरस्कार राशि अपने नाम की।

टीम का नेतृत्व रेहान रज़ा ने किया, जबकि टीम सदस्य शादाब खान ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम के अन्य सदस्यों में भूपेश नागदा, हृणकर बोथरा एवं निज़बा खान शामिल रहे। टीम का मार्गदर्शन प्रोफेसर लतीफ खान द्वारा किया गया।

स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन 2025 की थीम “आपदा से पूर्व, आपदा के दौरान एवं आपदा के बाद जोखिम न्यूनीकरण” रही। इसी विषय पर आधारित समस्या विवरण PS-SIH-25122 के अंतर्गत टीम डीपसाइट द्वारा प्रस्तुत अभिनव तकनीकी समाधान को निर्णायक मंडल ने सर्वश्रेष्ठ घोषित किया।

पाँच दिनों तक चले कठोर मूल्यांकन और सतत परिश्रम के बाद टीम की इस सफलता से प्रतापगढ़, उदयपुर एवं पूरे राजस्थान में हर्ष और गर्व का वातावरण है। यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE