BREAKING NEWS
KHABAR : मोरवन के बड़े मंदिर पर आज से शुरू होगी सात.. <<     KHABAR : सरपंच के नोहरे का ताला तोड़कर दो दुधा,.. <<     भीलगांव में हजारों कांवड़ियों का भव्य.. <<     KHABAR : श्रावण में कल मोरवन से निकलेगी भव्य कावड़.. <<     KHABAR : कविता, शायरी से सजी सार्थक सृजन की शाम,.. <<     NEWS : जिज्ञासा ही ज्ञान का प्रथम द्वार, प्रभु.. <<     NEWS : ढाबेश्वर से अटलेश्वर महादेव तक गूंजा हर-हर.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समिति ने सेवा कार्य के साथ.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और साइबर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में देर रात भयानक सड़क हादसा,.. <<     KHABAR : 11 अगस्त को कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स.. <<     KHABAR : जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप- 2026 में 80.. <<     BIG NEWS : सावन में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा, लखेरा.. <<     KHABAR : सनातन चेतना के प्रखर संवाहक हैं स्वामी.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को गरिमा के साथ मनाया जाएगा विभाजन.. <<     KHABAR : युवा कांग्रेस ने मनाया 66वां स्थापना दिवस,.. <<     खरगोन में मोबाइल झपटमारी से दहशत, सड़क पर बात.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2025, 11:38 am
KHABAR : 9 साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर को गति देने अनूठा विरोध, भगवा पार्टी ने किया हनुमान चालीस का पाठ, अगले चरण में होगा सुंदरकांड का पाठ, पढे़ खबर 

Share On:-

अनूपपुर। नगर के बहुप्रतीक्षित रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण में बीते नौ वर्षों से जारी देरी के खिलाफ एक अलग ही अंदाज में जनआक्रोश देखने को मिला। भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा पार्टी) ने विरोध, नाराजगी और मांग को लेकर राजनीति या नारेबाजी नहीं, बल्कि आस्था और सनातन परंपरा से जोड़ते हुए निर्माण स्थल पर 108 बार हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया।


प्रशासन, निर्माण एजेंसी को सद्बुद्धि प्रदान करने यज्ञ
दरअसल वन विभाग कार्यालय के सामने, फ्लाईओवर के प्रारंभिक हिस्से पर मंत्रोच्चार गूंजता रहा। उदे्श्य निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने के साथ-साथ प्रशासन, निर्माण एजेंसी और संबंधित विभागों को सद्बुद्धि प्रदान करना था। कार्यक्रम के अंत में हवन एवं प्रसाद वितरण किया गया। भगवा पार्टी के जिला अध्यक्ष पं. कन्हैयालाल मिश्रा ने कहा कि सनातन संस्कृति में जब कोई महत्वपूर्ण कार्य लंबे समय तक अटका रहता है, तो ईश्वर से मार्गदर्शन की कामना की जाती है। उन्होंने रामचरितमानस की पंक्ति उद्धृत करते हुए कहा, कवन सो काज सकल जग माहीं, जो नहि होय तात तुम पाहिं, इसी भावना से यह आयोजन किया गया, ताकि वर्षों से अधूरा फ्लाईओवर शीघ्र पूर्ण हो सके।


अगले चरण में सुंदरकांड पाठ
गौरतलब है कि फ्लाईओवर निर्माण अधूरा होने से नगर का विकास ठहर सा गया है। व्यापार प्रभावित है, यातायात अव्यवस्थित है। अस्पताल-स्कूल तक पहुंचना आम नागरिकों के लिए चुनौती बना हुआ है। अपेक्षित प्रगति नहीं होनो से जनमानस में आक्रोश है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि यह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जनभावना की अभिव्यक्ति है। समापन पर घोषणा की गई कि अगले चरण में सुंदरकांड पाठ एवं लंका दहन का आयोजन कर निर्माण कार्य को गति देने का संकल्प और मजबूत किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE