मनासा। जल संचय अभियान के अंतर्गत ग्राम बरथून में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा बोरी बंधान का कार्य किया गया। यह कार्य सेक्टर क्रमांक 02 में स्थित तालाब के छोटे नाले पर किया गया, जहां श्रमदान के माध्यम से 25 बोरियों का बोरी बंधान कर जल के बहाव को रोका गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता प्रहलाद धनगर उपस्थित रहे। साथ ही प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष-सचिव, नवांकुर संस्था के कार्यक्रम समन्वयक रवि मोरी, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के एमएसडब्ल्यू/बीएसडब्ल्यू विद्यार्थी ममता कुंवर, कृष्णा गुर्जर, दुर्गा मारू, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश पाटीदार, कमलेश पाटीदार, सरपंच प्रतिनिधि अंबालाल पाटीदार एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से बोरी बंधान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।