चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. आई.एम. सेठिया ने अपने नीमच प्रवास के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठकों में सहभागिता की। इस दौरान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संतोष चोपड़ा, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता जारोली, युवा संगठन के कोषाध्यक्ष हेमंत चोपड़ा, वरिष्ठ सदस्य विजय बाफना सहित अन्य पदाधिकारियों से संगठन विस्तार, भावी कार्यक्रमों के आयोजन तथा राष्ट्रीय, प्रांतीय कार्यकारिणी एवं जिला इकाइयों के गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इसी क्रम में निंबाहेड़ा प्रवास के दौरान संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री सिद्धराज सिंगवी, युवा संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कमलेश दुग्गड़, सदस्य वीरेंद्र मारू, धर्मेंद्र मारू, सिद्धराज गोखरू सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों से भी संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
डा. सेठिया ने प्रवास के दौरान संतोष चोपड़ा एवं संगीता जारोली के पारिवारिक आयोजनों में भी सहभागिता निभाई। साथ ही निंबाहेड़ा के रानीखेड़ा क्षेत्र में आयोजित अट्ठम तप आराधना एवं पौष दशम तेला तप आयोजन में उपस्थित रहकर धर्मलाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर जैन समाज के अनेक श्रद्धालु एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।