कुकड़ेश्वर। तंबोली समाज नवयुवक मंडल जिला नीमच की महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक रविवार 14 दिसंबर को दोपहर 12 बजे मंगल वाटिका के समीप स्थित सांस्कृतिक भवन, कुकड़ेश्वर में आयोजित की गई। बैठक के अंतर्गत वार्षिक कार्ययोजना पर चर्चा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनासा विधायक अनिरुद्ध “माधव” मारू उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र मालवीय, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र पटवा, तंबोली समाज कुकड़ेश्वर अध्यक्ष राजेश कलवाड़िया, उपाध्यक्ष गोपाल बुंदिवाल, कोषाध्यक्ष रिंकु भानपिया, सचिव पंकज धामनियां, सह-सचिव सोनू भानपिया तथा तंबोली समाज नवयुवक मंडल जिला नीमच के जिलाध्यक्ष महेश ‘मोनू’ मोदी मंचासीन रहे। अतिथियों का स्वागत नवयुवक मंडल के पदाधिकारियों द्वारा केसरिया दुपट्टा पहनाकर किया गया।
बैठक में नवयुवक मंडल के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। आगामी जनवरी माह में नववर्ष मिलन समारोह एवं जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह मनासा में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही वर्ष 2026 में समाजहित में विभिन्न आयोजनों की रूपरेखा तैयार करने पर विचार-विमर्श किया गया।
विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने अपने संबोधन में तंबोली समाज को मेहनती, शांतिप्रिय एवं संगठित समाज बताते हुए पान की पारंपरिक खेती में नवाचार और आधुनिक तकनीक अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने नवयुवक मंडल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “समाज को हम देना सीखें, लेने की भावना न रखें। सेवा और त्याग के भाव से समाज को जोड़ने का कार्य करें।”
उन्होंने नवयुवक मंडल जिलाध्यक्ष महेश मोनू मोदी की ऊर्जा, कार्यकुशलता और सक्रियता की प्रशंसा करते हुए युवाओं से समाज उत्थान के लिए इस ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करने का आह्वान किया तथा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र मालवीय ने तंबोली समाज के संगठनात्मक ढांचे और जिला स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। वहीं समाज अध्यक्ष राजेश कलवाड़िया एवं कोषाध्यक्ष रिंकु भानपिया ने नवयुवक मंडल की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए विधायक मारू द्वारा तंबोली समाज के लिए डोम शेड निर्माण हेतु विधायक निधि से राशि स्वीकृत करने पर आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता राहुल पीपलीवाल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला कार्यालय प्रभारी शुभम धामनिया द्वारा किया गया।