चित्तौड़गढ़। श्रीनाथ कीर्तन एवं सेवा समिति तथा समस्त मधुवन वासियों के सहयोग से श्रीनाथजी की हवेली में 20 वां पाटोत्सव एवं श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का भव्य आयोजन 16 से 22 दिसंबर तक किया जा रहा है। इस दौरान प्रथम दिवस कलश यात्रा 16 दिसंबर,मंगलवार प्रातः 11ः00 बजे कलश यात्रा के साथ भागवत कथा दृ प्रतिदिन दोपहर 12ः00 बजे से आयोजित की जाएगी।
भागवत कथा का रसपान भागवता चार्य पं. श्याम सखा (बृजवासी) द्वारा कराया जाएगा। पावन पदारावणी में श्री वल्लभ कुल के गोस्वामी 108 बृजालंकार (विनय बाबा), कोटा, प्रेरणा स्तोत्र गोलोकवासी शरदचन्द्र प्रमिलादेवी पाराशर की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।