BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 15, 2025, 4:11 pm
NEWS : सुख सेवा संस्थान नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्र चित्तौड़गढ़ द्वारा सोमवार को राज्य सरकार की द्वितीय वर्षगांठ पर विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चितौड़गढ़। सुख सेवा संस्थान नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्र चित्तौड़गढ़ द्वारा सोमवार को राज्य सरकार की द्वितीय वर्षगांठ पर विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।  संस्थान अध्यक्ष गफ्फार पठान ने बताया कि रक्तदान शिविर प्रातः 10 से दोपहर 4 बजे तक सुख सेवा संस्थान एच 56, फतेह विहार कॉलोनी, रोडवेज बस स्टैंड के पीछे, चित्तौड़गढ़ में आयोजित हुआ। जिसमें  51 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।


काउंसलर प्रभात शर्मा ने जानकारी दी कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य  अतिथि जिला औषधि नियंत्रक अधिकारी दीपाली पाठक द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पाठक ने कहा कि रक्तदान जीवनदान है और और इसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। 

 
कॉर्डिनेटर अमित कुमार चेचाणी के अनुसार इस रक्तदान शिविर में सामाजिक संस्थाओं सहित आमजन को भी आमन्त्रित किया गया। इस अवसर पर जिला औषधि नियंत्रक अधिकारी दीपाली पाठक ने सुख सेवा संस्थान नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्र के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है और संस्थान को शुभकामनाएं  प्रेषित की है। संस्थान द्वारा रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले रक्तदाताओं को रक्त वीर सम्मान पत्र से सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर श्री सांवलिया चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ के ब्लड बैंक के पदाधिकारियों डॉ. गौरव, लीला शंकर मिट्ठू लाल धाकड़ ने सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर  संस्थान के  जितेंद्र सिंह तोमर, विनय पालीवाल, कन्हैया लाल, चौन सिंह भाटी, कमलेश, शोएब, पवन आदि का सहयोग रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE