कुकड़ेश्वर। जिला अशासकीय शिक्षण संस्था संघ के पदाधिकारी गणों की बैठक मोरवन में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विशाल जैन और जिला महामंत्री भगवती प्रसाद सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष विशाल जैन ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि अशासकीय शिक्षण संस्थाओं द्वारा संचालित विद्यालयों में आने वाली चुनौतियों का सामना किस प्रकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर छोटी से छोटी समस्या को एक-दूसरे से साझा कर उसका समाधान निकालना आवश्यक है, ताकि संस्था आगे बढ़ सके।
जिला महामंत्री भगवती प्रसाद सोनी ने कहा कि वर्तमान विज्ञान युग में ऑफलाइन से ऑनलाइन कार्य की ओर बढ़ना जरूरी है। शिक्षा क्षेत्र सहित सभी विभागों में कार्य अब ऑनलाइन ही किए जा रहे हैं, इसलिए ऑनलाइन कार्यों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
बैठक में मान्यता संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने समय पर ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदन लॉक करने से पहले उसका पूरी तरह से सत्यापन करने पर जोर दिया। इसके अलावा सदस्यता अभियान को लेकर भी योजना बनाई गई और इसके लिए जिम्मेदार प्रभारी नियुक्त किए गए।
प्रभारी नियुक्ति सूची-
मनासारू कमलेश पाटीदार, दशरथ सेन, लोकेश मोदी, दिनेश राठौर, गोविंद गोस्वामी, पप्पू प्रजापति, रवि पांडे, हरी वल्लभ मेहता
जावद : शिव रावत, कमलेश पाटीदार, हेमंत पुरोहित, महेश सोनी, बृजमोहन पाराशर, अरविंद बिश्नोई, राजेश भारद्वाज
बैठक में सदस्य लखन मालू और उनकी धर्मपत्नी के हाल ही में एक्सीडेंट में दुखद निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सभी ने 1 मिनट का मौन रखा और सरवानिया जाकर परिवार को ढांढस बंधाया।
बैठक में जिले के अन्य पदाधिकारी गण जैसे रवि प्रताप पांडे, पप्पू लाल प्रजापति, अरविंद कुमार बिश्नोई, बृजमोहन पाराशर, अशोक कुमार जैन, शिव रावत, प्रजापाल सिंह हाडा, लोकेश मोदी, गोविंद गोस्वामी, कोमल सिंह गौड़, कमलेश पाटीदार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भगवती प्रसाद सोनी ने किया।