मनासा। मंदिरों की नगरी मनासा में श्री मद भागवत कथा का विराट आयोजन स्वर्णकार समाज के युवा समाजसेवी दिनेश सोनी परिवार द्वारा रामस्नेही संप्रदाय के युवा संत चेतन राम जी महाराज के मुखारविंद से 23 से 29 दिसंबर को स्थानीय द्वारकापुरी धर्मशाला में होने जा रहा हे। भागवत कथा के आयोजन की सोनी परिवार द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हे।
23 दिसंबर को प्रातः स्थानीय द्वारकाधीश मंदिर से बैंड बाजों के साथ भागवत पुराण की भव्य कलश यात्रा निकलेगी जो कथा स्थल द्वारकापुरी धर्मशाला पहुंचेगी। जहां व्यास पीठ पर विराजित युवा संत चेतन राम जी द्वारा भागवत कथा के प्रथम दिवस की कथा माहातम्म व गौकर्ण व्याख्यान होगी।
दि. 24 दिस. बुधवार को शुकदेव परीक्षित जन्म कथा, भीष्म स्तुति की कथा का श्रवण ।25 दिसंबर को वराह अवतार, कपिल अवतार,शिव कथा। 26 दिसंबर को बली अवतार, राम अवतार, कृष्ण जन्मोत्सव। 27 दिसंबर शनिवार को कृष्ण लीला, गोवर्धन लीला छप्पन भोग। रात्रि 8 बजे सुंदरकांड पाठ। दि. 28दिस. रविवार को रास लीला,कंस वध रुक्मणि विवाह। दि. 29दिस. सोमवार सुदामा चरित्र परिक्षित मोक्ष,की कथा के श्रवण के बाद कथा विराम होगी। आयोजक दिनेश सोनी ने नगर वी क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता से भागवत कथा के श्रवण का लाभ लेने की अपील की हे।