निम्बाहेड़ा। गुजरात सरकार के संस्कृत शिक्षा प्रकोष्ठ के राज्यमंत्री हिमांजय पालीवाल ने दिनांक 13 दिसंबर 2025 को श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में गीता ज्ञान गंगा पखवाड़े के तहत आयोजित व्याख्यान माला में मुख्य वक्ता के रूप में अपने वक्तव्य में संस्कृत संभाषण सनातन संस्कृति के संबंध में उल्लेख किया।
राज्य मंत्री श्री हिमांजय पालीवाल ने व्याख्यान माला के पूर्व श्री कल्याण गौशाला में गायों के लिये किये जा रहे सुविधा एवं सुसुश्रा के कार्याे की भूरी भूरी प्रशंसा की। विश्वविद्यालय भ्रमण पर अपनी टिप्पणी देते हुए श्री हिमांजय पालीवाल ने समाज के हर वर्ग को विष्वविद्यालय हित में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र का संस्कृत षिक्षा के लिये संकल्पित एक मात्र विष्वविद्यालय के उन्नयन हेतु किये जा रहे प्रयास संत्युत्त है।
गीता ज्ञान गंगा पखवाडा के अंतर्गत श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में विगत 15 दिवसों से विभिन्न चर्चित एवं सारगर्भित व्याख्यान माला आयोजत की जा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरपर्सन कैलाशचंद्र मूंदड़ा ने की। इस अवसर पर रचना शर्मा, नितिन गिल, डॉ. सुनील शर्मा, हेमंत मेघवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्मिता शर्मा ने किया वहीं विषय प्रवर्तन एवं धन्यवाद आभार राहुल कुमार सती ने व्यक्त किया।