नीमच। वर्ल्ड चैम्पियनशिप (दक्षिण अफ्रीका) में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करते हुए 2 रजत एवं 2 कांस्य पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाले नीमच के स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब एवं नगर पालिका स्विमिंग पूल के स्टार खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों, खेल प्रेमियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति सादर आमंत्रित है।
आज शाम 4 बजे नगर पालिका स्विमिंग पूल/नगर पालिका परिषद नीमच में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के पश्चात सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था रहेगी। आयोजन नगर पालिका परिषद नीमच एवं स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब द्वारा किया जा रहा है। इच्छुक पत्रकार साथी कवरेज हेतु उपस्थित रहें।