जावरा। श्री पारस जन कल्याणक दिवस और पौष दशमी के अवसर पर पीपली बाजार स्थित जैन मंदिर में सुपार्श्वनाथ भगवान एवं आदिनाथ भगवान की ध्वजा चढ़ाई गई। सुपार्श्वनाथ भगवान की ध्वजा के लाभार्थी विजय कुमार, मनीष कुमार और दक्ष कुमार सिसोदिया परिवार रहे। वहीं, आदिनाथ भगवान की ध्वजा के लाभार्थी महावीर चंडावत परिवार रहे। इस अवसर पर आजाद सिंह दद्द्ढा, चंदनमल कोठारी, संदीप श्रीमाल, मनोहर झापड़ियां और महावीर जैन आंचलिया सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।