कंजार्डा। भगवान श्री चारभुजा की नगरी कंजार्डा में श्रीमद् भागवत कथा का विराट आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन धाकड़ समाज धर्मशाला में श्यामलाल प्रजापत परिवार द्वारा किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा का वाचन युवा संत नरसिंह दास के मुखारबिंद से किया जाएगा।
कथा का आयोजन 17 दिसंबर से 23 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन सुबह 11ः30 बजे से दोपहर 3रू00 बजे तक धाकड़ समाज धर्मशाला, कंजार्डा में संपन्न होगा।
आयोजक प्रजापत परिवार ने क्षेत्र की समस्त धर्मप्रेमी जनता से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीमद् भागवत कथा का पुण्य लाभ प्राप्त करें।