नीमच। ग्राम कानाखेड़ा के श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर में श्री राम कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और पिछले कई महीनों से भक्त दिन-रात मेहनत में जुटे हैं।
जिले के ग्राम कानाखेड़ा में श्रीमद् ज्ञान गंगा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर के स्थापना दिवस और मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ 8 जनवरी 2026 से होगा और 14 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कथा का आयोजन रहेगा।
महोत्सव में भक्तों को पं. पू. भागवताचार्य पं. सोमनाथ शर्मा जी (नर्मदापुरम्) का सान्निध्य प्राप्त होगा। कथा के शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा भी निकाली जाएगी।
आयोजक परिवार और भक्तों ने समस्त ग्रामीणों से अनुरोध किया है कि वे कथा स्थल पहुंचकर धर्मलाभ लें। कथा के पूर्णाहुति के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।