BREAKING NEWS
BIG NEWS : महाकाल के दरबार में पहुंचे सुप्रसिद्ध.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     KHABAR : दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन करेंगे.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के.. <<     NEWS : नशे को ना, प्रतिभा को हां- युवाओं ने दिया.. <<     NEWS : गोल प्याऊ चौराहे पर वंदन कलश यात्रा का.. <<     VIDEO NEWS: चित्तौड़गढ़ में CBN की बड़ी कार्रवाई, 22.. <<     NEWS : जिला स्तरीय जूनियर ओपन कबड्डी.. <<     NEWS : 11वीं शोभायात्रा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह.. <<     KHABAR : आदिवासी बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : शहर के पार्कों और प्रमुख मार्गों का होगा.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा के आह्वान को लेकर करणी सेना.. <<     KHABAR : बृजेश ट्रेडिंग कंपनी पर खाद्य विभाग की.. <<     BIG NEWS : श्रावण में शिवमय उज्जैन, विकास के साथ बढ़ा.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कन्या राशिवालों को करियर में.. <<     KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 16, 2025, 6:24 pm
KHABAR : रतलाम में मंत्री विजय शाह का पुतला जलाया, पुलिस से प्रदर्शनकारियों की छीनाछपटी, झुलसने से बचा कॉन्स्टेबल, मंत्री के इस्तीफे की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। जनजातीय व रतलाम जिला प्रभारी मंत्री विजय शाह का पुतला महिला कांग्रेस ने मंगलवार शाम को शहीद चौक पर जलाया। मंत्री विजय शाह के पोस्टर हाथों में लेकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। पुतला जलाने के पहले पुलिस व कांग्रेसियों की जमकर पुतले को लेकर छीना-झपटी हुई। लेकिन इसी बीच कांग्रेसियों ने पुतले को आग लगा दी, जिससे एक कॉन्स्टेबल झुलसने से बच गया। पुतले का जलता हुआ टुकड़ा कॉन्स्टेबल के ऊपर आ गिरा।


मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की
पुतला दहन के पहले भाजपा सरकार व मंत्री विजय शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन के बाद सभी कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर भाजपा पार्टी व मंत्री विजय शाह के मुर्दाबाद के नारे लगाए। राज्यपाल के नाम ज्ञापन रतलाम ग्रामीण एसडीएम को सौंपा। जिसमें लाडली बहना को अपमानित करने के असंवैधानिक कृत्य पर कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग की।


इस दौरान कांग्रेस नेता पारस सकलेचा, रतलाम शहर अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, शैलेंद्रसिंह अठाना, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, पार्षद आशा राजीव रावत आदि मौजूद रहे।


काले झंडे दिखाएंगे
कांग्रेस नेत्रियों ने कहा कि मंत्री शाह द्वारा लगातार अनर्गल बयानबाजी की जा रही है। प्रदेश के भाजपा सरकार मंत्री को संरक्षण दे रही है। एक तरफ बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओं का संदेश देते है। दूसरी तरफ महिलाओं का अपमान किया जा रहा है। मंत्री शाह के रतलाम आने पर काले झंडे दिखाए जाएंगे।


मंत्री विजय शाह का बयान
शनिवार को रतलाम में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री डॉ. विजय शाह ने लाड़ली बहना योजना को लेकर विवादित बयान दिया था। मंत्री ने कहा ता कि सरकार अगर करोड़ों रुपए दे रही है, तो लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री का सम्मान करने आना चाहिए और जो नहीं आएंगी, उनकी जांच पेंडिंग कर दी जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE