नीमच। संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के प्रदेशव्यापी आह्वान पर मंगलवार को नीमच में चार श्रम संहिताओं के विरोध एवं 11 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन श्रम अधिकारी के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर चंद्र सिंह धारवे को दिया गया।
इसके साथ ही सीसीआई कर्मचारियों के बकाया वेतन के शीघ्र भुगतान की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम एक पृथक ज्ञापन भी प्रस्तुत किया गया।
ज्ञापन में चारों श्रम संहिताओं को निरस्त करने, ठेकाकरण व आउटसोर्सिंग पर रोक लगाने, 26,000 न्यूनतम वेतन, 10,000 मासिक पेंशन, सामाजिक सुरक्षा की गारंटी, सीसीआई नयागांव प्लांट को पुनः चालू करने तथा हाईकोर्ट के आदेशानुसार बकाया वेतन का भुगतान किए जाने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई।
इस अवसर पर विभिन्न ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।