नीमच। सकल यादव समाज, नीमच द्वारा 21 दिसंबर 2025 को स्थानीय टाउन हॉल में आयोजित होने जा रहा अखिल भारतीय युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन समाज के लिए एक ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी आयोजन बनने जा रहा है। इस भव्य सम्मेलन में देश के 7 राज्यों से 511 विवाह योग्य युवक-युवतियाँ सहभागिता करेंगे। संचालन समिति के अध्यक्ष यशवंत कुमार गोयल ने इस संबंध में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि यह अब तक की सबसे बड़ी और रिकॉर्डतोड़ भागीदारी है।सम्मेलन का उद्देश्य केवल वैवाहिक परिचय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आयोजन समाज में एकता, समरसता और सशक्त सामाजिक संरचना को मजबूती प्रदान करने का सशक्त मंच बनेगा। सम्मेलन में इंजीनियर, डॉक्टर, आईआईटी स्नातक एवं मल्टीनेशनल कंपनियों में कार्यरत प्रतिभाशाली युवक-युवतियाँ भाग लेंगे।आयोजन समाज के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में संपन्न होगा, वहीं आईएएस, आईपीएस एवं आईआरएस स्तर के अधिकायत युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। समिति द्वारा प्रतिभागियों के लिए आवास, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।यह अखिल भारतीय सम्मेलन नीमच को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाते हुए सामाजिक समरसता, संस्कार और संगठित शक्ति का प्रतीक बनेगा।