प्रतापगढ़। राजस्थान सरकार के सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक का जन्मदिवस प्रतापगढ़ में नंद-रमण स्मृति संस्थान के तत्वावधान में सेवा और समाज कल्याण के माध्यम से मनाया गया।
नंद-रमण स्मृति संस्थान के अध्यक्ष एवं भाजपा जिला सह-कोषाध्यक्ष हार्दिक छोरिया के नेतृत्व में प्रतापगढ़ नगर स्थित तपस संस्थान में विमंदित बच्चों के साथ जन्मदिवस मनाया गया। उपस्थित जनों ने संस्थान में निवासरत बच्चों के साथ केक काटकर खुशियां साझा कीं तथा मंत्री गौतम दक के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मंत्री गौतम दक का जन्मदिवस केवल व्यक्तिगत उत्सव नहीं, बल्कि सेवा, सामाजिक सहभागिता और मानवता की भावना को सशक्त करने वाला प्रेरक अवसर है।
इस अवसर पर जनसेवक प्रहलाद गुर्जर, भाजपा बारावरदा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पार्षद थमिश मोदी, विजय शर्मा, वीरेन्द्र छोरिया, भाजपा जिला सोशल मीडिया संयोजक एवं संस्था कोषाध्यक्ष निशील छोरिया, मनीष बोराना, सौरभ बोराना, वितेंद्र कुनिया, रत्नेश कोठारी, आयुष मांडावत, यश डोसी, शुभम पोरवाल, रक्षित पारिख, आदित्य जैन, प्रखर भंडारी, निखिल तड़वेचा सहित अनेक कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।