चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय श्री क्षत्रिय टाक महासभा चित्तौड़गढ़ क्षेत्र के चुनाव केंद्रीय सदस्य एवं निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में खंरडेश्वर महादेव मंदिर में संपन्न हुए जिसमें लादूलाल टाक दोबारा चित्तौड़गढ़ क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर विजयी रहे।
निर्वाचन प्रक्रिया में उपाध्यक्ष पद पर राकेश टाक आवरी माता, भेरुलाल टाक सतखडा, मंत्री सूरजमल टाक, कोषाध्यक्ष दिलीप टाक कपासन, आय-व्यय निरीक्षक रोशन टाक शंभूपुरा, संयुक्त मंत्री जमनालाल टाक गरदाना, युवा अध्यक्ष प्रदीप टाक ठीकरिया, भवन प्रबंध समिति प्रमुख गोपाल टाक गरदाना, शिक्षा समिति प्रबंधक प्रमुख सुरेश टाक निर्वाचित हुए। इसी प्रकार महिला अध्यक्ष पद पर नीतू टाक कपासन, उपाध्यक्ष नीतू टाक सेगवा निर्वाचित हुई।
संविधान की शपथ लेने के बाद अखिल भारतीय श्री टाक महासभा चित्तौड़गढ़ के सभी पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी गई एवं समाज के विकास के लिए कार्यकारिणी ने रूपरेखा तैयार की और विकास कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। मृत्यु भोज रोकने, बाल विवाह नहीं करने, विवाह में अनावश्यक खर्च पर रोक लगाने पर आम सहमति बनी। शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न होने पर चुनाव अधिकारी रमेश टाक ने आभार जताया। मंच संचालन बाबूलाल टाक भीलवाड़ा ने किया।