BREAKING NEWS
KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2025, 11:42 am
KHABAR : नीमच के तैराकों ने साउथ अफ्रीका में गाड़े झंडे, विश्व तैराकी चैंपियनशिप में जीते चार पदक, देश व प्रदेश में रोशन किया जिले का नाम, खिलाड़ियों का किया सम्मान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच एवं स्वीम फ्लाय क्लब के संयुक्त प्रयासों से प्रशिक्षित नीमच के तैराकों ने साउथ अफ्रीका में आयोजित विश्व तैराकी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक जीतकर शहर सहित देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर नगर पालिका स्विमिंग पूल परिसर में विश्व विजेता तैराकों के सम्मान में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, सभापतिगण एवं पार्षदों ने खिलाड़ियों को पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया।

नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने इसे नीमच के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, कोचों के मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग एवं स्वीम फ्लाय क्लब की सतत प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी नगर पालिका की ओर से हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

विश्व तैराकी चैंपियनशिप में सिद्धांत सिंह जादौन एवं आयुष शर्मा ने रजत पदक, जबकि असमी कटारिया एवं स्तुति अग्रवाल ने कांस्य पदक प्राप्त किए। इसके अलावा अन्य खिलाड़ियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नीमच का गौरव बढ़ाया।

सम्मान समारोह में जनप्रतिनिधि, नगर पालिका अधिकारी, स्वीम फ्लाय क्लब के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE