BREAKING NEWS
KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2025, 5:03 pm
NEWS : अकाय क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों का चित्तौड़गढ़ जिला अंडर-14 टीम में चयन, जयपुर स्टेट लेवल पर आयोजित प्रतियोगिता में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

निंबाहेड़ा। अकाय क्रिकेट एकेडमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों हितांश जीवनणी एवं तनमय साहू का चयन चित्तौड़गढ़ जिला अंडर- 14 क्रिकेट टीम में होने पर एकेडमी एवं खेलप्रेमियों में हर्ष की लहर है। चयनित खिलाड़ी आगामी मैच जयपुर स्टेट लेवल पर आयोजित प्रतियोगिता में चित्तौड़गढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर अकाय क्रिकेट एकेडमी के संयोजक आशीष टांक ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं कोच रुस्तम मंसूरी, हेड कोच खुर्शीद सर एवं सहयोगी कोच लोकेश आमेटा ने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास को इस उपलब्धि का श्रेय दिया।
अकाय क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों यश धाकड़, नीलेश गणावा, पार्थ मानशानी, चेतन सुथार, उमेश कुमावत एवं हर्षवर्धन सहित समस्त एकेडमी सदस्यों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चयनित खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। 
एकेडमी प्रबंधन ने विश्वास जताया कि चयनित खिलाड़ी अपने खेल कौशल से जिले एवं एकेडमी का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE