BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और मुखबिर.. <<     KHABAR : गांव के इकलौते खेल मैदान पर कब्जे का आरोप,.. <<     KHABAR : लाठी के सहारे जनसुनवाई में पहुंचीं 80.. <<     KHABAR : खेल मैदान बचाने मैदान में उतरे खिलाड़ी,.. <<     KHABAR : पात्र होने के बावजूद नहीं मिला.. <<     पिपलियामंडी में निकली नशा मुक्ति जागरूकता.. <<     पिपलियामंडी में निकली नशा मुक्ति जागरूकता.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई में नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : बिना लोन दिए सुरक्षा चेक के कथित दुरुपयोग.. <<     बाबा महाकाल के दरबार में अनोखी आस्था,जबलपुर.. <<     NEWS : नगरीय विकास कर के नाम पर भाजपा सरकार का नया.. <<     माउंट आबू के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में.. <<     NEWS : राज उन्नति समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री.. <<     NEWS : बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का मौका,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ न्यायालय परिसर में न्यायिक.. <<     NEWS : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिला अखिल.. <<     KHABAR : मोरवन की गंभीरी नदी में खिले सैकड़ों कमल,.. <<     शिवपुरी: सर्वसम्मति से युवा अधिवक्ता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2025, 10:39 am
KHABAR : रामपुरा क्रिकेट प्रीमियर लीग का समापन, दीक्षित इलेवन ने जीता खिताब, अरविंद चौहान बने सितारे, पढ़े अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख ईसाक की खबर 

Share On:-

रामपुरा। बुलंदी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित रामपुरा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगितादृ2025 का भव्य समापन 17 दिसंबर को फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। प्रतियोगिता की शुरुआत 14 दिसंबर को हुई थी, जिसमें जिले की कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये एवं द्वितीय पुरस्कार 25 हजार रुपये निर्धारित किया गया था। फाइनल मुकाबला दीक्षित इलेवन और बरखेड़ा मीणा टीम के बीच खेला गया, जिसमें दीक्षित इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दीक्षित इलेवन ने निर्धारित 10 ओवरों में 158 रन बनाए। टीम की ओर से अरविंद चौहान ने उत्कृष्ट बल्लेबाजी करते हुए मात्र 30 गेंदों में 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरखेड़ा मीणा की टीम दबाव में आ गई और पूरी टीम 95 रन ही बना सकी। इस तरह दीक्षित इलेवन ने 63 रनों से मुकाबला जीत लिया।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए अरविंद चौहान को मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बल्लेबाज एवं बेस्ट फील्डर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं विक्रम धनगर को बेस्ट गेंदबाज का अवार्ड प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खेल प्रेमियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। आयोजक बुलंदी क्रिकेट क्लब ने सभी टीमों, खिलाड़ियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE