खरगोन। जिले के कसरावद तहसील के गा्रम दोगावा के पास भयानक सड़क हादसा हो गया जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एब युवक गंभीर घायल हो गया। हादसा इतना भयानक था की क्षेत्र में भय का माहौल बन गया। हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से होना बताया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कसरावद तहसील के गा्रम दोगावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में मृतक की पहचान नितेश पटेल पिता मुकेश पटेल निवासी दोगावा में बताया गया है। जबकि घायल दीपक वर्मा के रूप में हुई है। घायल दीपक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच जुट गई। और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी।