मांउट आबू। आखिर माउंट आबू में जो लंबे समय से पर्यटकों को इंतजार था वह इंतजार आज पूरा हुआ आज माउंट आबू का तापमान शंकर मठ के निकट जमाव बिंदु से नीचे चला गया और समाचार मिलतेही हजारों की संख्या में पर्यटकों की भीड़ नक्की झील पर भी दिखाई दी। गुजरात से आए हजारों पर्यटक वहीं अन्य राज्यों से भी पर्यटकों की भीड़ माउंट आबू के नक्की झील पर दिखाई दे रही है, माउंट आबू में जगह-जगह जमीन बर्फ की चादर और सफेद हुआ माउंट आबू पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।