माउंट आबू। आज गुरुवार दिसंबर का तीसरा सप्ताह जमा बिंदु से दो डिग्री नीचे का तापमान और कड़कड़ाती ठंड के बीच कदमताल करते नन्हे सैनिक जी यह नजारा है राजस्थान के इकलौते हिल स्टेशन और राजस्थान के कश्मीर कहे जाने वाले माउंट आबू का जहां आर्मी ऑफिसर, जवानों और कार्मिकों के बच्चे एक अनुशासन के बीच कदमताल करते नजर आ रहे हैं। कड़कड़ाती ठंड में सूरज निकलते ही इस ट्रेनिंग का मकसद बच्चों को मजबूत बनाना उनके भविष्य को गढ़ना और जीवन की हर उस चुनौतियों से रूबरू कराना है जिसका सामना उन्हें आगे चलकर करना है। नन्हे सैनिकों के पहरेदार बने हैं अधिकारी और कार्मिक और जवान जो सुंदर दृश्य में दिखाई दे रहा है। नन्हे सैनिकों के उत्साह अनुशासन और समर्पण को दर्शाती पेश है।