BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और मुखबिर.. <<     KHABAR : गांव के इकलौते खेल मैदान पर कब्जे का आरोप,.. <<     KHABAR : लाठी के सहारे जनसुनवाई में पहुंचीं 80.. <<     KHABAR : खेल मैदान बचाने मैदान में उतरे खिलाड़ी,.. <<     KHABAR : पात्र होने के बावजूद नहीं मिला.. <<     पिपलियामंडी में निकली नशा मुक्ति जागरूकता.. <<     पिपलियामंडी में निकली नशा मुक्ति जागरूकता.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई में नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : बिना लोन दिए सुरक्षा चेक के कथित दुरुपयोग.. <<     बाबा महाकाल के दरबार में अनोखी आस्था,जबलपुर.. <<     NEWS : नगरीय विकास कर के नाम पर भाजपा सरकार का नया.. <<     माउंट आबू के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में.. <<     NEWS : राज उन्नति समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री.. <<     NEWS : बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का मौका,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ न्यायालय परिसर में न्यायिक.. <<     NEWS : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिला अखिल.. <<     KHABAR : मोरवन की गंभीरी नदी में खिले सैकड़ों कमल,.. <<     शिवपुरी: सर्वसम्मति से युवा अधिवक्ता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2025, 1:25 pm
KHABAR : दशहरा मैदान में नीमच क्रिकेट लीग का भव्य आगाज़, आईपीएल की तर्ज पर 20 टीमों की भिड़ंत, अक्षय दीवान बने सबसे महंगे खिलाड़ी, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहर के दशहरा मैदान में शुक्रवार से नीमच क्रिकेट लीग (NCL) का जोरदार और भव्य शुभारंभ हुआ। आईपीएल की तर्ज पर आयोजित इस अनूठे क्रिकेट टूर्नामेंट ने पहले ही दिन खेलप्रेमियों को रोमांच से भर दिया। इस लीग की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि 20 ऑनर्स द्वारा खिलाड़ियों की बोली लगाकर 20 टीमें गठित की गईं। बोली प्रक्रिया में अक्षय दीवान सबसे महंगे खिलाड़ी बने। टूर्नामेंट टेनिस बॉल से लीग पद्धति पर खेला जा रहा है। प्रत्येक मैच 10 ओवर का होगा, जबकि प्रतिदिन चार रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। यह 10 दिवसीय टूर्नामेंट है, जिसका फाइनल मुकाबला 28 दिसंबर को खेला जाएगा।

आकर्षक पुरस्कार-
फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को 1,22,000 नकद राशि व ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 66,000 नकद व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में नीमच जिले के प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर तक आगे बढ़ाना है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला किंग्स इलेवन और जय श्री श्याम क्लब के बीच खेला गया, जिसमें जय श्री श्याम इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट से जीत दर्ज की।

इस क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन में अफरोज खान, सरवर पठान, रवि गुर्जर, रामचंद्र धनगर एवं नितेश टांकवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों का कहना है कि नीमच क्रिकेट लीग आने वाले दिनों में क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच का केंद्र बनेगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE