BREAKING NEWS
KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2025, 1:43 pm
KHABAR : नीमच का दशहरा मैदान बना जोश और जुनून का अखाड़ा, सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन, बच्चों और युवाओं की उमड़ी भीड, सांसद सुधीर गुप्ता ने बड़ा खिलाड़ियों का उत्साह, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर का दशहरा मैदान शुक्रवार को केवल खेल का मैदान नहीं, बल्कि जोश, जुनून और खेल भावना का सजीव मंच बन गया। तालियों की गड़गड़ाहट, खिलाड़ियों की हुंकार और दर्शकों के उत्साह के बीच सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ, जिसने पूरे शहर को खेलमय ऊर्जा से भर दिया। सुबह से ही मैदान में बच्चों और युवाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और दमखम के साथ भाग लेते हुए अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि सांसद सुधीर गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक मजबूती ही नहीं देते, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास जैसे गुणों से व्यक्ति के चरित्र का निर्माण भी करते हैं। उन्होंने खेलों को राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव बताया। कार्यक्रम में शामिल महिला खेल प्रतिभागियों ने कहा कि खेलों में सफलता के लिए शारीरिक क्षमता के साथ मानसिक मजबूती भी आवश्यक है। उन्होंने समाज से खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की। महोत्सव में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष किरण शर्मा, पार्षद छाया जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि आदित्य मालू, मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि सांसद खेल महोत्सव ने न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया, बल्कि नीमच में खेल संस्कृति को नई दिशा और नई उड़ान भी दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE