BREAKING NEWS
WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2025, 10:15 am
NEWS : लोकसभा स्तरीय सांसद खेल महाकुंभ का समापन गुरुवार को, सांसद सीपी जोशी और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने चित्तौड़गढ़ उपखंड स्तरीय खिलाड़ियों को किया सम्मानित, पढ़े रेखा खबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। इंदिरा गांधी स्टेडियम में चित्तौड़गढ़ विधानसभा के उपखंड स्तरीय सांसद खेल महाकुंभ में वॉलीबॉल रस्साकस्सी एवं कबड्डी के रोमांचक मुकाबलो मे चित्तौड़ शहर, चंदेरिया, घोसुंडा और सावा मंडल की टीमो ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के सभी मंडलों की विजेता टीमें 25 दिसंबर को होने वाले सांसद खेल महाकुंभ के समापन समारोह में भाग लेंगी। इस अवसर पर सांसद सीपी जोशी ने  खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में अनुशासन ही खिलाड़ी को उत्कृष्टता तक पहुंचाने का मार्ग है। यह मंच केवल प्रतियोगिता का नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के भविष्य निर्माण का आधार है।”
सांसद जोशी ने आगे कहा कि पंचायत स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक यह आयोजन सभी के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा,
“अच्छा खेलिए, पूरी मेहनत से खेलिए। असली खुशी तब होगी जब आप विजय प्राप्त करेंगे और एक दिन भारत की टीम ओलम्पियाड और अंतरराष्ट्रीय खेलों में देश का नेतृत्व करेगे।” विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि खेलो से खिलाड़ियों की प्रतिभा में निखार आता है और ऐसे आयोजनों से ग्रामीण एवं शहरी युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने सांसद सीपी जोशी को आयोजन की सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने चित्तौड़गढ़ उपखंड स्तरीय
खेलकूद के उद्घाटन की औपचारिक घोषणा करते हुए खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और समर्पण के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अपील की और सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
चित्तौड़गढ विधानसभा संयोजक गौरव त्यागी ने स्वागत उद्बोधन दिया और कहा कि सांसद खेल महाकुंभ युवाओं के लिए अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का ऐतिहासिक मंच प्रदान करता है। आभार संयोजक जितेंद्र शर्मा ने व्यक्त किया।
इस दौरान क्रिकेट प्रतियोगिताएं जिले के विभिन्न मैदानों में आयोजित की गईं।
जिला संगठन प्रभारी विमल अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष मिठ्ठु लाल जाट, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, सांसद खेल महाकुंभ लोकसभा संयोजक श्रवण सिंह राव, जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रूद, आई एम सेठिया, प्रधान देवेंद्र कंवर, पूर्व न्यास अध्यक्ष सुरेश झंवर, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, उपसभापति भरत जागेटिया, संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, जिला कोषाध्यक्ष हरीश इनाणी, अनिल इनाणी, शैलेन्द्र झंवर, जिलामंत्री गोवर्धन जाट, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार, सह मीडिया प्रभारी लोकेश त्रिपाठी, आईटी सह संयोजक आशीष शर्मा, जिला प्रवक्ता दीपक शर्मा, संजू लढ्ढा, जिला कार्यालय सह प्रभारी प्रहलाद टेलर, मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण कुमावत, राजकुमार सुखवाल, राजमल सुखवाल, गोपाल राजोरा, शिरीष त्रिपाठी, रमेश सुधार चिकसी, रतन जाट, ओमप्रकाश शर्मा, राजन माली, कमलेश आमेरिया, मंजू पितलिया, अर्जुन जोनवाल, पंकज बसेर, लविश मुंदड़ा आदि उपस्थित रहे।
अतिथियों द्वारा विजेता टीमों को मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE