प्रतापगढ़। जिले के दलोट उपखंड स्थित बड़ी साखथली के युवा खिलाड़ी भानु आदित्य प्रताप सिंह राणावत ने दुबई में आयोजित Roll Ball विश्व कप चैम्पियनशिप 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत को विश्व विजेता बना दिया। यह टूर्नामेंट 14 से 18 दिसंबर, 2025 तक हुआ।
चित्तौड़गढ़ में 25 दिसंबर, 2025 को आयोजित सांसद खेल महोत्सव प्रतियोगिता में लोकप्रिय सांसद सी.पी. जोशी ने आदित्य प्रताप सिंह राणावत को मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर, ऊपरना ओढ़ाकर और विजय स्तंभ का प्रतीक चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया।
इसी प्रकार 26 दिसंबर, 2025 को प्रतापगढ़ में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. नन्दलाल मीणा की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट चैम्पियनशिप 2025 के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि और प्रतापगढ़ के लोकप्रिय विधायक एवं राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा ने आदित्य प्रताप सिंह राणावत को मेवाड़ी पगड़ी, ऊपरना और मेडल भेंट कर सम्मानित किया।
राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा और सांसद सी.पी. जोशी ने आदित्य प्रताप सिंह राणावत और पूरी भारतीय टीम को दुबई में 56 देशों की टीमों के बीच Roll Ball विश्व कप जीतने पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
अतिथियों ने कहा कि आदित्य प्रताप सिंह राणावत ने अपने गांव बड़ी साखथली, प्रतापगढ़ जिला, राजस्थान और भारत का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है, जिस पर उनके परिवार, जिले और देशवासियों को गर्व है।
नोट: आदित्य प्रताप सिंह राणावत भारतीय Roll Ball टीम के प्रमुख खिलाड़ी और जिले के युवा खेल प्रतिभा के प्रतीक माने जाते हैं।