BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 29, 2025, 11:02 am
NEWS : कुमावत समाज के महाकुंभ में उमड़ा जनसैलाब, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के समक्ष रखी मूल ओबीसी के वर्गीकरण की मांग, साथ ही मेवाड़ क्षेत्र के सात जिलों में समाज के छात्रावास के लिए भूमि आवंटन का सौंपा ज्ञापन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चितौड़गढ़। मेवाड़ कुमावत समाज की ओर से रविवार को गोवर्धन रंगमंच, मंडफिया में मेवाड़ कुमावत महाकुंभ-2025 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में  राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान समारोह की अध्यक्षता पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने की, जबकि विशिष्ठ अतिथि आसींद के पूर्व विधायक नानूराम कुमावत थे। इस दौरान आयोजकों ने दोनों अतिथियों का साफा बांधकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। लाखों की संख्या में जुटे कुमावत समाज ने राज्यपाल के समक्ष मेवाड़ के कमांड क्षेत्र के सात जिलों यथादृ भीलवाड़ा, चितौड़गढ, राजसमंद, उदयपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा एवं डूंगरपुर में 5-5 बीघा भूमि कुमावत समाज के छात्रावास के लिए आवंटित करने, कुमावत समाज को मूल ओबीसी का वर्गीकरण कर अलग से आरक्षण देने की मांग की। कार्यक्रम संयोजक शंकरलाल कुमावत  भी मंचासीन थे।

कुमावत समाज नहीं संस्कृति रू राज्यपाल बागडे
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने इस दौरान कहा कि महाराणा कुम्भा द्वारा इस समाज का नामकरण किया गया।  कुमावत समाज नहीं भारतीय शिल्प, स्थापत्य और निर्माण कला से जुड़ी संस्कृति का संवाहक है। उन्होंने समाज की नई पीढ़ी को अपनी विरासत और कलाओं के से संरक्षण के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
राज्यपाल ने कहा कि कोई भी तभी विकास करता है जब शिक्षा पर ध्यान दें। कुरीतियों और अंधविश्वास मुक्ति के लिए कार्य करे। उन्होंने मेवाड़ की संस्कृति में कुमावत समाज के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि चित्तौड़गढ़ के कीर्ति स्तंभ, कुंभलगढ़, हवामहल आदि का निर्माण इसी समाज के वास्तुविदों, शिल्पियों ने किया। उन्होंने समाज की सामाजिक एकता, शिक्षा, संस्कार और सेवा कार्यों की सराहना भी की।  उन्होंने कहा कि ऐसे महाकुंभ समाज को संगठित करने के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करने का कार्य करते हैं। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

राजस्थान की जीडीपी में कुमावत समाज का अहम योगदान -मंत्री कुमावत
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की जीडीपी को मजबूत करने में कुमावत समाज का अहम योगदान है। यह समाज राष्ट्रभक्त और सनातन संस्कृति को मानने वाला है। उन्होंने कहा कि शिक्षा की कमी के कारण कुमावत समाज अपेक्षित उन्नति नहीं कर पाया है, इसलिए इस समाज के उत्थान की जरूरत है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE