BREAKING NEWS
BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2026, 4:41 pm
KHABAR : नीमच के दशहरा मैदान पर राजपूत क्रिकेट प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ, पहले दिन हुए रोमांचक मुकाबले, पुलिस विभाग और राजपूत सीनियर्स ने जीते उद्घाटन मैच, कुल 10 टीमें ले रही भाग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। ऐतिहासिक दशहरा मैदान में गुरुवार से चार दिवसीय राजपूत क्रिकेट प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ हुआ। खेल और सामाजिक एकता के इस आयोजन में जिलेभर से राजपूत समाज की 10 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन दिवस पर चार टीमों के बीच खेले गए दो मैत्रीपूर्ण मुकाबलों ने दर्शकों में खासा उत्साह पैदा किया।

पहले मैत्री मैच में पुलिस विभाग और एडवोकेट्स की टीमें आमने-सामने रहीं, जिसमें पुलिस विभाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं दूसरा मुकाबला राजपूत सीनियर्स और पत्रकार इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें राजपूत सीनियर्स विजयी रहे।

टेनिस बॉल से आयोजित यह टूर्नामेंट लीग पद्धति पर खेला जा रहा है। प्रत्येक मैच 10-10 ओवर का होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 4 जनवरी को खेला जाएगा। विजेता टीम को 41,000 नकद एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 21,000 नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष सम्मान और प्रशंसा पत्र भी दिए जाएंगे।

टूर्नामेंट का उद्घाटन विधायक दिलीप सिंह परिहार ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। शुभारंभ समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता करण सिंह परमल भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और समाजजन मौजूद रहे और रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE