चित्तौड़गढ़। बालाजी प्रशिक्षण संस्थान बागलेश्वर महादेव, गांधीनगर चित्तौड़गढ़ में सांसद खेल महोत्सव के तहत विजेता पहलवानों का स्वागत सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
कोषाध्यक्ष बसंतीलाल पंचोली ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाराज विनोदचन्द्र यति व संस्थान संरक्षक विष्णु शर्मा थे। अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष कैलाश आगाल ने की। संस्थापक सचिव कमलेश गुर्जर, भूपेन्द्रसिंह पंवार, योगेश पारासर, पूर्व पार्षद छोटू माली, अजय रजक, मनोहर लौहार, खेमराज गुर्जर, राजकुमार गांछा, किशन गुर्जर सेंती, रमेश जड़िया, दशरथ सनाढ्य, शिव सोनी, राजकुमार गांछा विशिष्ठ अतिथि रहे।
सांसद खेल महोत्सव के अन्तर्गत हुई विभिन्न भार वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में 45 किग्रा में तृतीय स्थान पर रहे वीर गुर्जर, 55 किग्रा में द्वितीय स्थान रणवीरसिंह राठौड़, 65 किग्रा में तृतीय स्थान पर देवेन्द्र सिंह राठौड़, 70 किग्रा में प्रथम स्थान पर राहुल गुर्जर, 75 किग्रा में प्रथम स्थान पर रामनिवास गुर्जर, 85 किग्रा में प्रथम स्थान पर रहे हिमांशु भांड सहित व्यायामशाला के कुश्ती प्रशिक्षक विजय गांछा, जगपालसिंह राणावत का भी स्वागत किया गया। इस दौरान पहलवान मनन शर्मा, अभयसिंह चौहान, देवीसिंह, किशन पुरी, हरीश कोतवाल भी उपस्थित रहे।