मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद मीणा के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल एवं एसडीओपी मल्हारगढ़ नरेन्द्र सिंह सोलंकी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नारायणगढ़ उपनिरीक्षक भारत भाबर के नेतृत्व में पुलिस चौकी बुढ़ा ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विकास गेहलोत व पुलिस टीम ने 2 जनवरी 2026 को मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चार अलग-अलग प्लास्टिक के कैनों में भरी 60 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की गई। मौके पर महुआ लाहन को नष्ट किया गया। इस संबंध में अपराध क्रमांक 05/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी-
- मोहनलाल पिता मांगीलाल भर्रावत, जाति बंजारा, उम्र 45 वर्ष, निवासी मंशाखेड़ी, थाना नारायणगढ़
- बगदीराम पिता खेमाजी रावत, जाति मीणा, उम्र 55 वर्ष, निवासी मंशाखेड़ी, थाना नारायणगढ़

आपराधिक रिकॉर्ड (मोहनलाल भर्रावत)
अपराध क्रमांक 05/2006 – धारा 34 आबकारी अधिनियम
अपराध क्रमांक 212/2022 – धारा 34(2) आबकारी अधिनियम

पुलिस टीम-
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक भारत भाबर, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विकास गेहलोत, प्रधान आरक्षक कुलदीप सिंह, दीपक बैरागी तथा आरक्षक धर्मेन्द्र सिंह, महेश मेघवाल एवं हेमंत पाटीदार का सराहनीय योगदान रहा।
