दतिया। दतिया के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे ने पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस वार्ता कर प्रधुमन शर्मा हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वाहन ओवरटेक करने के विवाद के चलते आरोपियों ने प्रधुमन शर्मा की हत्या की थी।
एएसपी शिवहरे के अनुसार, इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अभि उर्फ गग्गा यादव, अक्षय निचरेले और एक बाल अपचारी शामिल है।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा भी बरामद किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस सफल कार्रवाई में सिविल लाइन थाना प्रभारी वैभव गुप्ता एवं उनकी टीम की भूमिका सराहनीय रही।