BREAKING NEWS
BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2026, 4:29 pm
BIG NEWS : नीमच बनेगा खेलों का अंतरराष्ट्रीय केंद्र, स्व. कश्मीरी लाल जी अरोरा की स्मृति में अरूल अरोरा का ऐतिहासिक तोहफा, फीडे इंटरनेशनल शतरंज टूर्नामेंट और राज्य स्तरीय बेडमिंटन महाकुंभ, 300 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नववर्ष 2026 नीमच के खेल इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने जा रहा है। समाजसेवा और खेल प्रोत्साहन की मिसाल कायम करते हुए समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा नीमच को न केवल राष्ट्रीय, बल्कि अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर स्थापित करने जा रहे हैं।

अशोक अरोरा गंगानगर के पिताजी एवं अरूल अरोरा के दादाजी स्वर्गीय कश्मीरी लाल जी अरोरा की पुण्य स्मृति में एक साथ दो बड़े खेल आयोजनों- फीडे इंटरनेशनल शतरंज टूर्नामेंट तथा राज्य स्तरीय सीनियर बेडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

नीमच की धरती पर पहली बार अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फीडे) के तत्वावधान में 8 एवं 9 जनवरी को लायंस डेन में अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट आयोजित होगा। इसमें देश-विदेश के 300 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। नौ राउंड की इस रोमांचक प्रतियोगिता में विजेताओं को कुल 1.51 लाख की पुरस्कार राशि, ट्रॉफी एवं विशेष सम्मान प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही बेस्ट मध्यप्रदेश एवं बेस्ट नीमच खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

इसी क्रम में 5 से 9 जनवरी तक लायंस डेन एवं टाउन हॉल में स्वर्गीय कश्मीरी लाल जी अरोरा स्मृति राज्य स्तरीय सीनियर राज्य रैंकिंग बेडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रदेशभर से 200 से अधिक शीर्ष खिलाड़ी इस खेल महाकुंभ में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में 1 लाख की पुरस्कार राशि एवं आकर्षक ट्रॉफियां प्रदान की जाएंगी। राष्ट्रीय स्तर के रेफरी एवं क्वालिफाइड अंपायर प्रतियोगिता की गरिमा बढ़ाएंगे।

आयोजकों ने बताया कि इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य नीमच के बच्चों और युवाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का सशक्त मंच प्रदान करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि शहरवासियों और खेलप्रेमियों के सहयोग से नीमच खेलों के क्षेत्र में एक नया अध्याय रचेगा।

दोनों आयोजन न केवल खिलाड़ियों के लिए, बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव और उत्साह का प्रतीक बनेंगे। नीमच अब सिर्फ खेलों का दर्शक नहीं, बल्कि खेल इतिहास का सशक्त साक्षी बनने जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE