नीमच। जिले के नगरीय क्षेत्रों में दूषित पेयजल आपूर्ति से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर जिला स्तरीय हेल्पलाइन स्थापित की गई है।
जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी पराग जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी नागरिक को दूषित अथवा गंदे पेयजल की आपूर्ति से संबंधित कोई समस्या हो, तो वह हेल्पलाइन नंबर 7697484769 एवं 8109207374 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
हेल्पलाइन पर प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।