BREAKING NEWS
NEWS : संत रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर.. <<     खनियांधाना में ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास.. <<     शिक्षा का मंदिर या अखाड़ा? छात्र ने शिक्षक पर.. <<     KHABAR : नीमच सिटी में गूंजे हर-हर महादेव के.. <<     KHABAR : शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर छात्रावास का.. <<     KHABAR : हथकरघा को प्रोत्साहन, महिलाओं को सम्मान,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     KHABAR : सोशल मीडिया पर देखी सेवा की मिसाल, 230.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत.. <<     BIG NEWS : दतिया हार के बाद दिल्ली में एमपी बीजेपी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जिले.. <<     KHABAR : बीमार पत्नी को गोद में लेकर एसपी कार्यालय.. <<     KHABAR : शिवपुरी में पत्नी और नाबालिग बेटी की.. <<     REPORT : अपर संचालक बलवंत वर्मा ने किया.. <<     KHABAR : मनासा के उषा गंज स्थित श्रीराम मंदिर.. <<     KHABAR : नवोदय की उड़ान में गैलेक्सी लिटिल स्टार का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 4, 2026, 11:39 am
NEWS : जिले में सुरक्षित प्रसव और स्वस्थ नारी पर संगोष्ठी का आयोजन, महिला संगठनों ने स्वास्थ्य जागरूकता और प्रसूति सुविधाओं पर रखा जोर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला अस्पताल चित्तौड़गढ़ में शनिवार को “सुरक्षित प्रसव एवं स्वस्थ नारी” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में जिले की विभिन्न सामाजिक महिला संगठनों की प्रतिनिधियों एवं चिकित्सालय स्टाफ ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में प्रमुख चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश वैष्णव ने भाजपा नगर अध्यक्ष (चित्तौड़गढ़/बेगूं), अखिल भारतीय मारवाड़ी मंडल, राष्ट्रीय सेविका समिति, महिला पतंजलि योग समिति, अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन, आर्ट ऑफ लिविंग, विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी, गायत्री परिवार, इनर व्हील क्लब, महावीर इंटरनेशनल, जीतो, अरबन को-ऑपरेटिव बैंक चित्तौड़गढ़, बाल कल्याण समिति सहित अन्य महिला संगठनों की प्रतिनिधियों का स्वागत किया। उन्होंने जिला अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी देते हुए इन्हें और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए महिला संगठनों से सुझाव आमंत्रित किए।

संगोष्ठी का संचालन महिला एवं प्रसूति विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण शर्मा ने किया। उन्होंने स्त्री एवं प्रसूति विभाग में उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षित प्रसव से जुड़ी सेवाओं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और भ्रांतियां दूर करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

राष्ट्रीय सेविका समिति की ओर से विमला सेठिया, वंदना वजीरानी, लता अग्रवाल एवं डॉ. सुशीला लड्ढा ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला संगठनों को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को सुरक्षित प्रसव एवं महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना चाहिए।

गायत्री परिवार की ओर से पार्वती शर्मा, माया सिंह एवं विनाका छीपा ने गर्भ संस्कार एवं पोषण से संबंधित मासिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। इनर व्हील क्लब एवं जीतो की ओर से सुनीता शिसोदिया ने स्वस्थ नारी एवं स्वास्थ्य शिक्षा पर अपने विचार रखे। पतंजलि योग समिति की सरस्वती शर्मा ने महिला स्वास्थ्य में योग की भूमिका पर प्रकाश डाला। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष प्रियंका पालीवाल ने बाल संरक्षण, कानूनी प्रक्रियाओं एवं दत्तक ग्रहण संबंधी जानकारी दी। अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की कुंतल तौपनीवाल ने चिकित्सकों एवं स्टाफ के कार्यों की सराहना की, जबकि लता शर्मा एवं माया व्यास ने महिला स्वास्थ्य को लेकर सुझाव प्रस्तुत किए। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नीरू अहिर ने भी सुरक्षित प्रसव विषय पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में डॉ. दीप्ति, डॉ. प्रियंका, डॉ. निर्मला एवं डॉ. खुशी ने सुरक्षित प्रसव, स्वस्थ नारी, एनीमिया से ग्रसित महिलाओं के लिए एफसीएम इंजेक्शन तथा सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग हेतु वीआईए टेस्ट की जानकारी दी।

संगोष्ठी में विदुषी विलु, इंद्रा सुखवाल, अर्चना मोदानी, सरस्वती शर्मा, सरोज नाहर, सीमा मेहता, कृष्णा समदानी, दीपिका छीपा, नीता मराठा, मेहक जैनानी, किरण यादव, हर्षिता प्रजापत, हर्षिता हासिजा, डॉ. रेणु सोमानी, उमा न्याती, विनीता जैन, प्रमिला बोहरा, अंगूरबाला जैन, अंजली भाद्वाज, पूजा वृजवासी, ऋतु पोखरना, संगीता पलाड़, ऋतु वृजवासी सहित चिकित्सालय के प्रसव कक्ष एवं लेबर रूम स्टाफ ने भाग लिया और अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE