पोलयकलां। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक कुणाल चौधरी शाजापुर जिले के पोलायकला पहुंचे जहा मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई 16 लोगों की मौत के मामले में सरकार पर निशाना साधा। चौधरी ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में श्जानलेवा सरकारश् चल रही है, जिसे जनता की बिल्कुल चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल भाई-भतीजावाद, भूख और भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने इंदौर की ट्रिपल इंजन और पांचवें इंजन वाली सरकार (महापौर, नगरीय प्रशासन मंत्री, पार्षद, एएमसी) पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे इंदौर की जनता को शुद्ध पानी भी नहीं पिला पा रहे हैं। चौधरी ने इंदौर में लगातार हो रही घटनाओं का भी जिक्र किया, जिसमें बच्चों की मौत चूहों के काटने से होने की बात कही गई। कुणाल चौधरी ने वर्तमान सरकार को भ्रष्टाचार की सरकार बताया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विधायकों की बसों से लोगों को कुचला जाता है और गंदा पानी पिलाकर लोगों की हत्या की जा रही है। उन्होंने मांग की कि मंत्री कैलाश गुर्जर इस्तीफा दें, महापौर पर एफआईआर दर्ज हो और मुख्यमंत्री मोहन यादव इस मामले पर जवाब दें।