BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : मंदसौर में जर्जर भवनों पर चला प्रशासन का.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : प्रशासन आपके द्वार-समाधान अबकी बार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिले में किरायेदारों एवं बाहरी.. <<     KHABAR : संगठन महासचिव संजय कामले ने पूर्व विधायक.. <<     NEWS : सामाजिक बहिष्कार एवं अवैध झगड़ा राशि वसूली.. <<     KHABAR : अप्रेजल प्रणाली के विरोध में संविदा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पिपलिया रूंडी और 35 साल.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोक.. <<     NEWS : सोशल मीडिया भाजपा की विचारधारा और योजनाओं.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक.. <<     कसरावद में समर कैंप 'आरोह 2026' का हुआ समापन,127.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मोदी सरकार ने एमपी को दी एनएच की सौगात,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 5, 2026, 11:22 am
NEWS : चित्तौड़गढ़ में विद्यालयी खेल इतिहास का नया अध्याय, पहली बार जिले को राष्ट्रीय विद्यालयी प्रतियोगिता की मेजबानी, 28 राज्यों की 65 टीमों के 1300 खिलाड़ी व अधिकारी होंगे सहभागी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शौर्य और बलिदान की गौरवशाली धरती चित्तौड़गढ़ में सोमवार से राष्ट्रीय खेल परिदृश्य में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। जिले को पहली बार विद्यालयी स्तर की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ है। 5 जनवरी से 10 जनवरी तक 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी छात्र-छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता (अंडर-14 वर्ष) का आयोजन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पारोली के तत्वावधान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेले जाएंगे।

इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों की 65 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें लगभग 1300 खिलाड़ी एवं अधिकारी शामिल हैं। सभी टीमों के खिलाड़ियों ने रविवार को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रतियोगिता स्थल पर पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण की।

आज हुआ उद्घाटन, चार मैदानों पर होंगे मुकाबले-
प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन समारोह आज सोमवार को किया गया। इसके साथ ही मुकाबलों की शुरुआत हुई। आयोजन के तहत इंदिरा गांधी स्टेडियम में तैयार किए गए चार खेल मैदानों पर एक साथ मैच खेले जाएंगे। मैदान निर्माण समितियों द्वारा सभी मैदानों को राष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप अंतिम रूप दिया जा चुका है। बालक वर्ग में 506 एवं बालिका वर्ग में 499 खिलाड़ियों का पंजीकरण हुआ है। सभी टीमों को 8 पूलों में विभाजित किया गया है तथा आगामी तीन दिनों तक लीग मैच खेले जाएंगे।

फेडरेशन की सीधी निगरानी, पारदर्शिता पर विशेष जोर-
आयोजन की पारदर्शिता, निष्पक्षता और राष्ट्रीय मानकों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी चित्तौड़गढ़ में उपस्थित हैं। प्रतियोगिता की प्रत्यक्ष निगरानी फेडरेशन द्वारा की जा रही है। साथ ही शिक्षा निदेशालय बीकानेर द्वारा 71 निर्णायकों की नियुक्ति की गई है, जो मैचों का सफल संचालन सुनिश्चित करेंगे।

राजस्थानी परंपरा में मेहमानों का स्वागत
जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.) मुख्यालय एवं आयोजन सचिव राजेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचने वाली सभी टीमों का रेलवे स्टेशन पर राजस्थानी परंपरा के अनुसार उपरणा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया जा रहा है। यह पहल चित्तौड़गढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अतिथि-सत्कार की परंपरा को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित कर रही है।
आयोजन समिति द्वारा टीमों को आवास स्थल एवं खेल मैदान तक पहुंचाने के लिए परिवहन व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही खिलाड़ियों एवं अधिकारियों के लिए आवास, भोजन, चिकित्सा, परिवहन और सुरक्षा की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर सशक्त पहचान
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार दशोरा ने बताया कि ऐतिहासिक विरासत से समृद्ध चित्तौड़गढ़ अब खेल आयोजनों की मेजबानी कर यह प्रमाणित कर रहा है कि यह शहर परंपरा के साथ-साथ आधुनिक खेल गतिविधियों के लिए भी पूर्ण रूप से सक्षम है। यह प्रतियोगिता न केवल युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान कर रही है, बल्कि जिले के लिए भी गौरव का विषय है।
राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता की मेजबानी से चित्तौड़गढ़ में खेल वातावरण को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में यह आयोजन एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE