BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और मुखबिर.. <<     KHABAR : गांव के इकलौते खेल मैदान पर कब्जे का आरोप,.. <<     KHABAR : लाठी के सहारे जनसुनवाई में पहुंचीं 80.. <<     KHABAR : खेल मैदान बचाने मैदान में उतरे खिलाड़ी,.. <<     KHABAR : पात्र होने के बावजूद नहीं मिला.. <<     पिपलियामंडी में निकली नशा मुक्ति जागरूकता.. <<     पिपलियामंडी में निकली नशा मुक्ति जागरूकता.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई में नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : बिना लोन दिए सुरक्षा चेक के कथित दुरुपयोग.. <<     बाबा महाकाल के दरबार में अनोखी आस्था,जबलपुर.. <<     NEWS : नगरीय विकास कर के नाम पर भाजपा सरकार का नया.. <<     माउंट आबू के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में.. <<     NEWS : राज उन्नति समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री.. <<     NEWS : बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का मौका,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ न्यायालय परिसर में न्यायिक.. <<     NEWS : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिला अखिल.. <<     KHABAR : मोरवन की गंभीरी नदी में खिले सैकड़ों कमल,.. <<     शिवपुरी: सर्वसम्मति से युवा अधिवक्ता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 5, 2026, 12:03 pm
KHABAR : नोडल खेल विद्यालय नीमच की मेहनत रंग लाई, राष्ट्रीय शालेय वूशू प्रतियोगिता के लिए नीमच की दो बेटियों का मप्र टीम में चयन, डीईओ नीमच और खेल अधिकारियों ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। 69वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत राष्ट्रीय शालेय वूशू मार्शल आर्ट प्रतियोगिता (अंडर-19 बालक/बालिका वर्ग) का आयोजन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) द्वारा 14 से 18 जनवरी 2026 तक इम्फाल (मणिपुर) में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों की चयनित टीमें भाग लेंगी, जिसमें मध्य प्रदेश की टीम भी शामिल होगी।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए नोडल खेल विद्यालय शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2, नीमच में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं कु. वंशिका नागलोथ (पिता श्यामलाल), छात्रा माउंट जोन स्कूल, नीमच का 48 किलोग्राम भार वर्ग में तथा कु. अल्फिया मंसुरी (पिता वसीम मंसुरी), छात्रा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नीमच का 52 किलोग्राम भार वर्ग में मध्य प्रदेश वूशू मार्शल आर्ट टीम में चयन हुआ है।

दोनों खिलाड़ियों का चयन ग्वालियर में 4 से 8 अक्टूबर 2025 तक आयोजित राज्य स्तरीय शालेय वूशू मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने के आधार पर किया गया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए मध्य प्रदेश वूशू मार्शल आर्ट टीम का प्री-नेशनल कोचिंग कैंप 7 से 11 जनवरी 2026 तक ग्वालियर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें दोनों खिलाड़ी भाग लेंगी।

दोनों खिलाड़ी नोडल खेल विद्यालय नीमच में मुख्य प्रशिक्षक एवं व्यायाम शिक्षक भरत सिंह कुमावत के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इससे पूर्व भी उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षित अनेक खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर जिला शिक्षा अधिकारी नीमच सुजान मल मांगरिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी नीमच सावित्री मालवीय, विद्यालय प्राचार्य ओ.पी. बंसल सहित समस्त स्टाफ, व्यायाम शिक्षकों, परिजनों एवं इष्ट मित्रों ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE