रतलाम। कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री मध्य प्रदेश शासन चैतन्य काश्यप के निर्देशानुसार शहर में स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल व्यवस्था हेतु पेयजल की जांच एवं पाइपलाइन मरम्मत हेतु नगर निगम द्वारा कार्य किया जा रहा है। जिले के चौमुखी पुल चांदनी चौक, करमदी रोड, ओझाखली में कुंजड़ो का वास में निगम द्वारा मरम्मत का कार्य किया गया।