BREAKING NEWS
शिक्षा का मंदिर या अखाड़ा? छात्र ने शिक्षक पर.. <<     KHABAR : नीमच सिटी में गूंजे हर-हर महादेव के.. <<     KHABAR : शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर छात्रावास का.. <<     KHABAR : हथकरघा को प्रोत्साहन, महिलाओं को सम्मान,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     KHABAR : सोशल मीडिया पर देखी सेवा की मिसाल, 230.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत.. <<     BIG NEWS : दतिया हार के बाद दिल्ली में एमपी बीजेपी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जिले.. <<     KHABAR : बीमार पत्नी को गोद में लेकर एसपी कार्यालय.. <<     KHABAR : शिवपुरी में पत्नी और नाबालिग बेटी की.. <<     REPORT : अपर संचालक बलवंत वर्मा ने किया.. <<     KHABAR : मनासा के उषा गंज स्थित श्रीराम मंदिर.. <<     KHABAR : नवोदय की उड़ान में गैलेक्सी लिटिल स्टार का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 5, 2026, 3:00 pm
KHABAR : शाजापुर जिले के पोलायकला पहुचे मधप्रदेश कंाग्रेस के उपाध्यक्ष महेन्द्र जोशी, ग्राम बुथ लेवल पर होगा कांग्रेस का गठन, पढे़ सोहन मरेठिया की खबर 

Share On:-

पोलायकलां। आने वाले समय कांग्रेस को ग्राम पंचायत स्तर पर  मजबुत बनाया जायेगा क्योंकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे नेता विपक्ष राहुल गांधी के द्वारा कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए ही संगठन सृजन के अर्लगत बैठके आयोजित की जा रही है यहा बात अल्प प्रवास पर शाजापुर जिले के पोलायकलां जहुचे कांग्रेस के मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव महेन्द्र जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं वहा नगर कांग्रेस कार्यलय पोलायकला पहुंचे थे। जहा पर नगर परिषद अध्यक्ष पवन राजकुमार ने उनका पुष्प माला पहन कर स्वागत किया। इस अवसर पर जोशी ने नव नियुक्त पोलायकला ब्लाक अध्यक्ष नरेन्द्र जेसीबी कालापीपल ब्लाक अध्यक्ष अंचल मेवाडा का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। 


आपसी भेदभाव को समाप्त कर संगठन को मजबूत बनाए
इस दौरान कार्यकर्ता से कहा कि आप सब मिलकर आपसी भेदभाव छोड़कर सहमति से तय करें की किस प्रकार से कांग्रेस को बुथ लेवल पर मजबुती मिले इसके लिए ग्रामीणों से आपस में चर्चा कर ग्राम पंचायत स्तर पर कमेटी बनाकर  महिला कांग्रेस  छात्र संगठन एनएसयूआई से लेकर युवक कांग्रेस को साथ लेकर आगे कि रणनिलि तैयार कर जमीनी स्तर पर किस प्रकार से कांग्रेस के कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देकर मजबुत बनाया जा सके क्योंकि यहा सब कांग्रेस मे प्रदेश मे उच्च पद पर बैठे नेता से लेकर ब्लाक स्तर के पद अधिकारी की जिम्मेदारी है अब संगठन में आने वाले समय में सिफारिश की जरूरत नही जिमेदारी निभाने से ही होगी आगे की राह आसान


  देश मे दो विचार धाराओ की लडाई 

कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि देश में आज विचारधारा की लड़ाई है। एक कांग्रेस की विचारधारा है जो सबको सामान दृष्टि से देखती है। एक भाजपा की विचारधारा है जो लोगों को धर्म और जातियों में बांटती है। अंग्रेजी हुकूमत से लड़कर इस देश को कांग्रेस ने आजादी दिलाई। पहले सिफारिश से नेता होते थे। लेकिन अब आपको तय करना है कि हमारा प्रतिनिधि कौन होगा। कांग्रेस ने ही लड़ाई लड़कर देश के हर व्यक्ति को वोट देने का अधिकार दिया। देश के सामने महंगाई गंभीर संकट बन गई है देश का अन्नदाता किसान परेशान हे फसलो के भाव नही मिल रहे हैं और बेरोजगारी भी बढ़ रही है। स्कूलों में पढ़ाई महंगी हो गई, अस्पतालों में दवाई महंगी हो गई लेकिन आमलोगों की आमदनी नहीं बढ़ रही है। खेती की लागत दोगुनी हो गई लेकिन भाव में वृद्धि नहीं हुई। सोयाबीन का भाव दस साल पहले जितना था आज भी उतना ही है। खर्चे बढ़ गए लेकिन लोगों की आमदनी नहीं बढ़ी। मजदूरों को पहले जो मजदूरी मिलती थी आज भी वही मिल रही है। लेकिन भाजपा इन मुद्दों से ध्यान भटकाकर हमें हिन्दू-मुस्लिम में बांटना चाहती है।  हर धर्म का मूल यही है कि सच बोलो, इंसान बनो और गलत काम मत करो। यही इंसानियत है और अच्छा इंसान बनना ही धर्म है। आज हमें जातियो मे बांटा जा रहा है जबकि संविधान में सभी को एक समान अधिकार दिया गया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE