पोलायकलां। भारतीय किसान संघ ब्लाक इकाई पोलायकला की मासिक बैठक ग्राम हडलायकलां में कुवरलाल परमार फार्म हाउस पर संपन्न हुई। जिसमें जिला अध्यक्ष के साथ संभाग व समस्त ब्लॉक अध्यक्ष व महामंत्री सम्मिलित हुए सर्वप्रथम भगवान बलराम के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत जिला अध्यक्ष सवाई सिह सिसोदिया ने कहा कि टमाटर प्याज लहसुन को बीमा फसलों मे सरकार को शामिल करना चाहिए क्योंकि लागत अधिक हो जाने से किसानो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और पाला पड़ जाने के कारण फसलें खराब हो जाती है लेकिन बीमा कंपनी के द्वारा बीमा नहीं किया जाता है उसके संदर्भ में सरकार को अवगत कराया जायेगा क्योंकि आज देश का अन्नदाता आर्थिक स्थिति से बहुत परेशान हैं और लागत भी नही निकल पा रही है शासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए क्योंकि किसानो के लिए दिनों दिन खेती घाटे का सोदा साबित हो रही उन्होंने भावांतर योजना में 17 हजार किसानों के ट्रांजैक्शन फेल होने पर व्यापारियों की गलती बताते हुए कहा कि व्यापारियों के कारण किसानों के ट्रांजैक्शन फेल हुए हैं क्योंकि व्यापारियों ने नगदी बिल बना दिए जिससे किसानो का काफी नुकशान हुआ है सभी अतिथियों ने अपने अपने विचार रख कर सुझाव दिए इस अवसर पर सोहनसिह सिसोदिया संभाग सदस्य पोलायकलां ब्लाक इकाइ अध्यक्ष रमेश परमार हंसराज उपलावदिया ललित नागर मंत्री मुकेश पाटीदार राधेश्याम धनगर जिला सह मंत्री चदरसिंह सिसोदिया दिलीप दांगी मुकेश रोजवेज सहित संभाग व जिले तहसील पदाधिकारी उपस्थित थे।