BREAKING NEWS
BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<     KHABAR : देवास में पुलिस अधिकारी की दर्दनाक मौत ने.. <<     BIG NEWS : दीपावली पर मनासा कृषि उपज मंडी में 7 दिन.. <<     BIG REPORT : नीमच पुलिस कंट्रोल रूम में लगी शिकायतों.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच-मंदसौर में जनसमस्याओं का.. <<     VIDEO: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे महू, भंवरी.. <<     KHABAR : उम्र 75 साल, आंखों में आंसू और हाथ में.. <<     KHABAR : कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में रस्सी-पेट्रोल.. <<     स्केटिंग ट्रैक पर भोपाल संभाग का तूफान! 70वीं.. <<     KHABAR : स्थापना दिवस पर इंदौर में सियासी बवाल,.. <<     MP बुलेटिन: अफीम नीति पर घमासान, गांधीसागर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 5, 2026, 4:50 pm
BIG NEWS : केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो नीमच की टीम और निजी स्लीपर बस, जब मुखबिर ने दी अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर नयागांव टोल प्लाजा पर की नाकाबंदी, जैसे ही ली तलाशी, माजरा देख उड़ गए होश, भारी मात्रा में अफीम बरामद, आरोपी चढ़े हत्थे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सतत और प्रभावी कार्रवाई के क्रम में केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन), नीमच ने 03 जनवरी 2026 की रात एक बड़ी सफलता हासिल की। इस कार्रवाई में निजी स्लीपर बस के माध्यम से जोधपुर जा रही 14.815 किलोग्राम अवैध अफीम और 2.5 लाख नकद बरामद किए गए। इस प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विश्वसनीय सूचना के आधार पर सीबीएन नीमच की विशेष टीम ने नयागांव टोल प्लाजा पर रात्रि में रणनीतिक नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध बस को रोका गया और गहन तलाशी ली गई। बस के चालक एवं परिचालक द्वारा छुपाई गई प्लास्टिक की थैली में पीले रंग के सेलो टेप से लिपटे पैकेट मिले। पैकेट खोलने पर हीट-सील्ड प्लास्टिक पैकेट्स में कुल 14.815 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।

इसके अतिरिक्त, बस के स्टीयरिंग के पास 2.5 लाख नकद राशि भी जब्त की गई, जिसे अवैध मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित धन माना गया। सीबीएन ने बस के चालक और परिचालक को हिरासत में लिया और बरामद अफीम, नकद राशि तथा कल्पना ट्रैवल्स की स्लीपर बस को जब्त कर लिया। दोनों आरोपियों पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने बताया कि मामले की आगे की जांच प्रगति पर है और तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क, स्रोत एवं प्राप्तकर्ताओं की पहचान के लिए गहन विवेचना की जा रही है। सीबीएन ने यह स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रखेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE