मुरैना। नए साल और सर्दी का मौसम कितना बेहतरीन संयोग है। वर्तमान में पूरे मध्य प्रदेश में सर्दी का कहर चरम पर दिखाई दे रहा है। इतनी कड़ाके की सर्दी में जहां जवान लोग ठिठुर रहे हैं वहीं बुजुर्गों का हाल बहुत बेहाल है। सर्दी का मौसम जहां शरीर को बनाने का मौसम होता है, पौष्टिक आहार लेने का मौसम होता है वहीं ठंड से खुद को बचाना भी अति आवश्यक होता है। इस ठिठुरन में छोटे बच्चों का और बुजुर्गों का ध्यान रखना अति आवश्यक होता है। इसी के मद्देनजर शाजापुर जिले में कक्षा आठवी तक के विद्यार्थियों का दो दिन का अवकाश भी घोषित कर दिया गया है। कुरावर के पार्षद मोहन वर्मा ने भी इस ठंड के कहर से बचने के लिए अलाव के पास बैठकर गर्मी लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्वेटर आदि पहनकर खुद को ठंड से सुरक्षित रखे। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
मौसम की मार नहीं झेल पा रहे हैं बच्चे और बुजुर्ग
वार्ड नंबर 5 के पार्षद मोहन वर्मा ने समस्त नगर वासियों क्षेत्र वासियों से अनुरोध अपील की है की सर्दी का सीजन बड़ी तेज गति से चल रहा है विगत चार-पांच रोज से ठंडी कड़ाके की पड़ रही है जिससे बच्चे और बुजुर्ग पर ज्यादा असर दिखाई दे रहा है आप अपने शरीर का ध्यान रखते हुए अपने बच्चे और बुजुर्गों को गर्म कपड़े पहना है और अलाव का सहारा ले उनको लकड़ी जलाकर आज से गर्म करें और गर्म कपड़े पहना है जिससे ठंडा मौसम से बचाव किया जा सके मैं पार्षद मोहन वर्मा आप सभी से निवेदन कर रहा हूं।