खरगोन जिले के कसरावद मैं इंदौर रोड श्री गांगलेश्वर महादेव मंदिर के नाम से बरसों से 1 महीने तक लगने वाला आयोजित मेला अपने चरम पर है जहाँ लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मेला देखने के लिए लोगों का उत्साह भीषण ठंड पर भारी पड़ रहा है। भव्य रूप से लगे मेले में पहुंचे लोग विविध व्यंजनों का लुफ्त उठाने में व्यस्त दिखे। जहां झूले, खाने - पीने के स्टाल, और हस्तशिल्प की धुम है। लोग मनोरंजन और सामूहिक आनंद के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। भीड़ में खासकर महिलाओं एवं बच्चों में मेला देखने की उत्सुकता चरम पर दिखी मेले में बच्चों के लिए मनोरंजन के लिए कई साधन उपलब्ध है वहीं महिलाओं के लिए सौंदर्य की दर्जनों दुकानें सजी हुई है।